शांति भंग करने की आशंका पर दो बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने शांति भंग होने और अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में देवराज वर्मा (39 वर्ष), निवासी शंकरपुर एवं वासुदेव साहू (29 वर्ष), निवासी ग्राम गठूला के विरुद्ध विवाद एवं शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के आधार पर कार्रवाई की गई।

चिखली पुलिस ने दोनों के खिलाफ पृथक-पृथक धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय राजनांदगांव में प्रस्तुत किया।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक वंदना पटले, धनश्री, आरक्षक गोपाल पैकरा, चंद्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :