बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो दिनों में 5 शराब तस्कर गिरफ्तार, 144 पौवा देशी शराब व एक्टिवा जप्त

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाते हुए बसंतपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लगातार दो दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 144 पौवा देशी प्लेन शराब और तस्करी में प्रयुक्त एक एक्टिवा दुपहिया वाहन जप्त किया गया है। जप्त किए गए सामान की कुल कीमत 51,760 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

जोगीनगर मैदान और मोहारा बायपास पर पुलिस की दबिश
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा।

5 जून की कार्रवाई: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जोगीनगर मैदान के पास दबिश दी। यहां आरोपी प्रीतम विश्वकर्मा और अभिषेक मेश्राम को अवैध रूप से शराब परिवहन करते रंगे हाथों पकड़ा गया। इनके पास से 86 पौवा देशी प्लेन शराब और एक्टिवा (क्रमांक CG-08-AY-2583) जप्त की गई।

7 जून की कार्रवाई: पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर रेड मारी। पहले मामले में जोगीनगर मैदान के पास से आरोपी देवेन्द्र यादव को 18 पौवा शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरे मामले में मोहारा बायपास के पास से आरोपी महेश गोड और योगेश सिंह राजपूत को 40 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजे गए जेल
पुलिस ने तीनों मामलों में कुल 144 पौवा शराब जप्त कर आरोपियों के खिलाफ बसंतपुर थाने में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

दर्ज मामले: आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 265/2026 धारा 34(2), अपराध क्रमांक 268/2026 धारा 34(1) और अपराध क्रमांक 270/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी 5 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ये आरोपी पुलिस की गिरफ्त में:
प्रीतम विश्वकर्मा (19 वर्ष) – निवासी तेलीपारा, बसंतपुर

अभिषेक मेश्राम (27 वर्ष) – निवासी कोढ़ीखाना रोड, बसंतपुर

देवेन्द्र यादव (23 वर्ष) – निवासी खाल्हेपारा, बसंतपुर

योगेश सिंह राजपूत (26 वर्ष) – निवासी जोगीनगर, बसंतपुर

महेश गोड (23 वर्ष) – निवासी जोगीनगर, बसंतपुर

टीम में इनकी रही सराहनीय भूमिका
अवैध शराब तस्करों को दबोचने में बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, सहायक उप निरीक्षक डेमिन साहू, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन साहू, आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर, कुश बघेल और रूपेन्द्र वर्मा की विशेष व सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :