डोंगरगढ़। संस्कारधानी पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘क्लीन अभियान’ के तहत डोंगरगढ़ पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने बधियाटोला रोड स्थित मंदिर के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बीयर और व्हिस्की की बोतलें बरामद की गई हैं।
रतबहिनी मंदिर के पास दे रहा था दबिश
पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि ग्राम बधियाटोला निवासी भूपेन्द्र सिन्हा, रतबहिनी माता मंदिर के पास अवैध शराब रखकर ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में डोंगरगढ़ पुलिस ने तत्काल टीम भेजकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे धर दबोचा।
व्हिस्की और बीयर का जखीरा बरामद
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से:
09 बोतल किंग फिशर स्ट्रांग बीयर (5.850 बल्क लीटर)
04 बोतल इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की (3.000 बल्क लीटर)
नकद: शराब बिक्री के 500 रुपये नकद बरामद किए।
जप्त की गई कुल शराब की कीमत लगभग 5500 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब और बिक्री की रकम जप्त कर ली है।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र सिन्हा (51 वर्ष) के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 235/2026 पंजीबद्ध किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कार्यवाही में इनकी रही भूमिका
इस सफल कार्यवाही में एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण और थाना डोंगरगढ़ की टीम का विशेष योगदान रहा।

