सुशासन तिहार 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सभी अवकाश निरस्त, अधिकारी-कर्मचारी लौटे मूल पदस्थापना स्थल

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 की तैयारियों के तहत स्वास्थ्य विभाग ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक आदेश जारी किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों के पूर्व में लघुकृत व अर्जित अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। आदेश का पालन न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

साथ ही, 43 अधिकारियों और कर्मचारियों का संलग्नीकरण समाप्त कर उन्हें उनके मूल पदस्थापना स्थल पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। केवल मातृत्व एवं विशेष अवकाश को ही स्वीकृत किया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव में दंत चिकित्सक के मातृत्व अवकाश में रहने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डॉ. रूपल राठी की नियुक्ति की गई है।

डॉ. नवरतन ने बताया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित सभी जनसमस्या निवारण शिविरों में जिला स्तरीय और विकासखण्ड स्तरीय टीमों की ड्यूटी लगाकर शिविरों का संचालन किया जा रहा है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :