चिखली चौकी पुलिस की कार्रवाई : 10 लोगों पर केस, 5 शराब पीते पकड़े, 5 ने किया था विवाद

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। चिखली चौकी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

सार्वजनिक जगह पर शराब पीते मिले 5 लोग
26 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केशलाल नायक (29), नरेश ठाकुर (27), हेमंत गावरे (38), प्रकाश यादव उर्फ गोलू (28) और सुरेन्द्र भट्टर (23) को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़ा। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई।

विवाद कर शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
27 अप्रैल को अलग कार्रवाई में सेवक राम साहू (21), शेख शहबाज (29), अशिष मेश्राम (21), रूपेश सिन्हा (20) और राहुल सिंह चौहान (25) को लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा गया। इनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, सत्तुलाल कंवर, शत्रुघ्न टंडन, विनोद वर्मा सहित स्टाफ के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!