राजनांदगांव। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत थाना सोमनी पुलिस ने आज ग्राम ककरेल रोड तिराहा के पास अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिथलेश साहू (22) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 56 पौवा देशी रोमियों प्लेन शराब, कुल 10.8 लीटर, मूल्य 5,600 रुपये जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के निर्देशन और पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां आदेशानुसार उसे जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विनोद जाटव, राजश्री, आरक्षक तुषार मरकाम, लीला साहू, बेनू राम, वीरेंद्र मंडावी और अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

