राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशनकार्डधारियों को अप्रैल, मई और जून 2026 का तीन माह का चावल एक साथ प्रदान किया जाएगा।
खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी ने बताया कि जिले की सभी 498 उचित मूल्य दुकानों में तीन माह के कोटे का खाद्यन्न आबंटित कर दिया गया है। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा जिले की सभी शासकीय दुकानों में चावल का पर्याप्त भंडारण किया जा रहा है, ताकि हितग्राहियों को राशन प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो।
उन्होंने सभी राशनकार्डधारियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान से तीन माह का चावल एक साथ प्राप्त करें। वितरण के दौरान यदि किसी हितग्राही को कोई समस्या आती है या दुकान संचालक द्वारा अनियमितता होती है, तो वे क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक या जिला खाद्य कार्यालय राजनांदगांव से तुरंत शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

