प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 : जिले में लक्ष्य से अधिक हितग्राही लाभान्वित

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत राजनांदगांव जिले में लक्ष्य से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया।

राज्य शासन ने जिले को 5,618 कनेक्शन का लक्ष्य दिया था, लेकिन जिले में 8,110 पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया और अब तक 7,119 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के कारण अधिक से अधिक परिवार इसका लाभ ले सके हैं।

खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में पहले से 1,73,000 हितग्राही उज्ज्वला योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत 7,119 नए कनेक्शन देने के बाद अब तक कुल लगभग 1,80,000 हितग्राही योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।

योजना के तहत पात्र महिलाओं को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन, गैस चूल्हा और पहली रिफिल उपलब्ध कराई जा रही है। यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार, स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :