राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय में 19 अप्रैल 2026 से चिलर प्लांट में तकनीकी खराबी के कारण मरीजों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए एनआईसीयू, आईसीयू और ब्लड बैंक में अस्थायी रूप से टावर एसी की व्यवस्था की है।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि चिलर प्लांट की खराबी से अब तक किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है और भविष्य में भी ऐसी कोई संभावना नहीं है। तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग और डैकिन कंपनी के कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं।
अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही चिलर प्लांट को दुरुस्त कर सामान्य व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी, ताकि मरीजों का उपचार सुचारू रूप से जारी रहे।

