चौकी चिखली पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को दबोचा, जब्त की बीयर, व्हिस्की और स्कार्पियो

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। चौकी चिखली पुलिस ने रात्री में चलाए गए अभियान में एक शराब तस्कर को पकड़ते हुए अवैध शराब और वाहन जब्त किया। आरोपी अजीत यादव (37), ग्राम पोटेश्री, ओपी तुमड़ीबोड़, थाना लालबाग, को सफेद स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 08 वाय 1005 में अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 24 नग किंग फिशर बीयर (कुल 15.600 बल्क लीटर, कीमत 4,800 रुपये) और 49 पौवा जम्मू स्पेशल व्हिस्की (कुल 8.820 बल्क लीटर, कीमत 5,880 रुपये) जब्त की गई। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन की कीमत लगभग 6 लाख रुपये भी जब्त कर ली गई। कुल जुमला कीमत 610,680 रुपये है।

अवैध शराब परिवहन के मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब, गांजा बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी: चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. अरूण नेताम, म.प्र.आर. वंदन पटले, आर0 आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, नेमसिंह, जयराम निषाद, तामेश्वर भुआर्य और चौकी चिखली स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :