राजनांदगांव। लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और परिवहन कर रहे चार आरोपियों को धर-दबोचा। कार्रवाई के दौरान 103 पाव आइकॉन प्रिमियम व्हिस्की और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 62,360 रुपये है।
पुलिस ने बताया कि 18 और 19 अप्रैल, 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना लालबाग क्षेत्र में रेड की गई। अलग-अलग जगहों पर घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:
भगवत प्रसाद तिवारी (56), ग्राम को होगा, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई।
संतु सिंह (45), मोतीपुर, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई।
चेतन वर्मा (36), सिवनी खुर्द, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई।
नरेंद्र यादव (34), लखोली जनता कॉलोनी, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई।
पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों का कृत्य जमानती जुर्म था, उन्हें जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। वहीं एक आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया, कि अभियान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चलाया गया।
कार्यवाही में शामिल अधिकारी और स्टाफ: निरीक्षक रमेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक अश्वनी यदु, शोभाराम बेरवंशी, महिला प्रधान आरक्षक कल्पना अंबादे, आरक्षक राकेश धुर्वे और कमल किशोर यादव।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए सतत निगरानी और अभियान जारी रहेगा।

