राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शुक्ला एवं एसडीआपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देश पर थाना डोंगरगढ़ में लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान प्रकरण के निकाल हेतु थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक सीआर चंद्रा द्वारा अभियान चलाकर लगातार गुम इंसानों का पता तलाश कर दस्तयाब किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुम इंसान क्रमांक 63/2024 के गुमशुदा लड़की उम्र-20 वर्ष जो दिनांक 26 मई 2024 को घर से बिना किसी को बताये कहीं चली गई थी, जिसकी डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा गुम दर्ज दिनांक से गुमशुदा का सिलसिले वार जांच कर गुमशुदा को दिनांक 3 जून को दुर्ग से बरामद कर दस्तयाब किया गया। बाद गुमशुदा लड़की को थाना लाकर पुछताछ करने पर अपने साथ किसी प्रकार का अपराध घटित होना नहीं बताने पर गुमशुदा को उनके परिजनों को सुपूर्दनामे में दिया गया। जिससे परिजन खुशी जाहिर करते हुये डोंगरगढ़ पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये है।

