जनदर्शन में त्वरित निराकरण : दिव्यांग महिला को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित और प्रभावी निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में बख्शी वार्ड नंबर 4 की दिव्यांग महिला शशि बंजारे को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया।

शशि बंजारे ने सिलाई व्यवसाय शुरू करने हेतु आवेदन जनदर्शन में प्रस्तुत किया था। कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग को आवश्यक जांच के बाद ऋण स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। विभाग ने छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना के तहत नियमानुसार जांच पूरी कर ऋण राशि उनके खाते में जारी की।

प्राप्त राशि से शशि बंजारे ने सिलाई मशीन खरीदी और “श्रृष्टि लेडिस टेलर एवं सिलाई सेंटर” नाम से अपना व्यवसाय शुरू किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की गई सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।

कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन के माध्यम से ऐसे मामलों में त्वरित निर्णय लेने से नागरिकों को समय पर राहत मिलती है और महिलाएं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकती हैं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!