खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई कर रहा है।

खनिज विभाग की टीम ने डोंगरगांव तहसील के ग्राम सिंघोला, छुईखदान, करमतरा, सुखरी, मेढ़ा, अर्जुनी समेत अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवैध उत्खनन और परिवहन में लिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इसमें ग्राम भोथीपार निवासी बलराम साहू के स्वामित्व वाली हाईवा-सीजी 08 एएफ 0828 से वाहन चालक कमलेश्वर साहू द्वारा मुरूम और मिट्टी के अवैध परिवहन तथा राजनांदगांव निवासी अंकित जैन के स्वामित्व वाली पीली जेसीबी-सोल्ड से वाहन चालक करण पटेल द्वारा मुरूम और मिट्टी के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना सोमनी के सुपुर्द किया गया।

खनिज विभाग ने बताया कि प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग लगातार गस्त और निगरानी कर अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी नज़र रखे हुए है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :