आयुक्त ने राजस्व विभाग की बैठक में वसूली का लक्ष्य तय, शत प्रतिशत वसूली के दिए निर्देश

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने आज राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर इस वित्तीय वर्ष में शत प्रतिशत वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने सभी राजस्व उप निरीक्षकों और सहायक निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर वसूली सुनिश्चित करें और करदाताओं को छुट का लाभ भी दें।

आयुक्त ने कहा कि गत वित्तीय वर्ष में वसूली केवल 78 प्रतिशत रही, जो अपेक्षित नहीं है। इस वर्ष मई माह से ही डिमांड के अनुरूप वसूली शुरू की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि नव निर्मित मकानों और कालोनियों के भवन नजूल विभाग से जानकारी लेकर करारोपण किया जाए। साथ ही दुकान किराया, मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना और अटल आवास योजना के किराये की नियमित वसूली सुनिश्चित की जाए। करदाताओं को ऑनलाइन भुगतान और क्यूआर कोड से वसूली की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी ने वार्डवार वसूली की जानकारी दी। बैठक में सभी राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक निरीक्षक उपस्थित रहे।

आयुक्त ने सभी को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष की शुरुआत से ही मेहनत करें और घर-घर जाकर शत प्रतिशत वसूली का लक्ष्य प्राप्त करें।

अपने दोस्तों को शेयर करें :