राजनांदगांव। नेत्र चिकित्सा तथा अन्य चिकित्सा सेवा के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली प्रदेश की अग्रणी धर्मार्थ सेवा संस्था उदयाचल के आगामी सत्र 2026-27 हेतु नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है, जिसमें आगामी अध्यक्ष हेतु गायत्री विद्यापीठ के अध्यक्ष के साथ कई समाजसेवी स्वयंसेवी संस्थाओं से संबद्ध बृजकिशोर सुरजन को महती जिम्मेदारी प्रदान की गई है, जबकि सचिव पद हेतु अतुल रायचा तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु अशोक मोदी को पुनः मनोनीत किया गया है।
गत रविवार को संपन्न सामान्य सभा में संरक्षक मंडल सदस्य चतुर्भुज ठक्कर, उत्तमचंद जैन तथा पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना द्वारा सर्वसम्मति से उदयाचल के साथ-साथ नेत्र चिकित्सालय, महिला मंडल, युवा मंडल तथा बहु मंडल कार्यकारिणी की घोषणा डॉ. पुखराज बाफना द्वारा की गई, उपस्थित सदस्यों द्वारा करतल ध्वनि से नई टीम को शुभकामनाएं तथा बधाइयां दी गई।
उदयाचल कार्यकारिणी-निवृत्तमान अध्यक्ष राजेंद्र बाफना, अध्यक्ष एवं भवन निर्माण प्रभारी बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष विनोद रायचा, सचिव अतुल रायचा, सह सचिव हरीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक मोदी, सह कोषाध्यक्ष प्रकाश श्रीश्रीमाल, नेत्र चिकित्सालय प्रभारी डॉ. पुखराज बाफना, भवन प्रभारी प्रभात कोटड़िया, व्यवस्था प्रभारी विनोद डड्ढा, युवा संगठन प्रभारी गौतम बाफना, सूचना प्रकाशन प्रभारी गुरदीप सिंह बग्गा, विधि सलाहकार धर्मेंद्र जैन, सांस्कृतिक प्रभारी शरद अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य इंदरचंद कोठारी, हरीश जैन, विनेश चोपड़ा, पवन लोहिया, बालचंद पारख, भरत डाकलिया तथा राजकुमार अग्रवाल शामिल है।
इसी तारतम्य में उदयाचल की अन्य सहयोगी संस्थाओं की नई टीम इस प्रकार है, जिसमें नेत्र चिकित्सालय-प्रभारी डॉ. पुखराज बाफना, प्रमुख सलाहकार-उत्तमचंद जैन, डीएनबी कोर्स तथा फंड रेजिंग-डॉ. नवीन बाफना, एनएबीएच प्रभारी राजेंद्र बाफना, साइट सेवर प्रभारी विनेश चोपड़ा, दंत-स्किन चिकित्सा प्रभारी ओमप्रकाश डागा, फिजियोथैरेपी प्रभारी नंदकिशोर खंडेलवाल, होमियोथेरेपी प्रभारी गुरमुखदास वाधवा, मेडिकल शॉप प्रभारी प्रकाश श्रीश्रीमाल, स्वास्थ्य शिविर प्रभारी बालचंद पारख, नेत्र शिविर-मोबाइल वैन प्रभारी सुदामा मोटलानी, भोजन व्यवस्था प्रभारी प्रकाश रंगारी, सौर ऊर्जा प्रभारी संतोष सावा, वाहन रखरखाव प्रभारी त्रिलोचन सिंह बग्गा है।
उदयाचल महिला संगठन कार्यकारिणी में निवृत्तमान अध्यक्ष-भारती बाफना, अध्यक्ष-साधना खंडेलवाल, सचिव-शशि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष-कंचन डाकलिया, उदयाचल युवा संगठन-अध्यक्ष अक्षय रायचा, उपाध्यक्ष अर्पण कोठारी, सचिव सम्यक बाफना, कोषाध्यक्ष प्रयास श्रीश्रीमाल, सांस्कृतिक प्रभारी लक्ष्य बाफना, बहु-मंडल अध्यक्ष किरण कांकरिया, सचिव श्रीमती हरिहारनो, कोषाध्यक्ष प्रणीति कोठारी शामिल है। उपरोक्त जानकारी उदयाचल नवनियुक्त संवाद प्रभारी गुरदीप सिंह बग्गा द्वारा प्रदान की गई।

