सत्यम जयसवाल बने नगर सहसंयोजक, हिंदू जागरण मंच में खुशी की लहर

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच ने संगठन विस्तार के तहत सत्यम जयसवाल को नगर सहसंयोजक नियुक्त किया है। इस निर्णय के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।

हिंदू जागरण मंच के जिला एवं नगर पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, हिंदू समाज के उत्थान और सामाजिक समरसता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सत्यम जयसवाल की कार्यशैली और समाज के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।

नवनियुक्त नगर सहसंयोजक सत्यम जयसवाल ने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू जागरण मंच का उद्देश्य समाज को एकजुट करना, संस्कृति की रक्षा करना और जागरूकता फैलाना है।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सत्यम जयसवाल का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

अपने दोस्तों को शेयर करें :