महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। महापौर श्री मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में निगम स्थित महापौर कक्ष में महापौर परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय अनुमान पत्रक पर विचार विमर्श किया गया और इसे स्वीकृति हेतु सामान्य सभा को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय की पुनरीक्षण अनुशंसा भी सामान्य सभा को भेजी गई।

महापौर श्री यादव ने बताया कि बजट तैयार करते समय शासन के दिशा निर्देश, प्रावधान, पार्षदों और नागरिकों के सुझाव का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप तैयार बजट को शीघ्र ही सामान्य सभा में पेश किया जाएगा।

बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पालना सहायिका की नियुक्ति अनुशंसा, तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में सम्पत्तिकर में छुट और निर्धारण की स्वीकृति भी प्रदान की गई। इसके अलावा नगर निगम से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी अनुशंसा और स्वीकृति दी गई।

बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सुनील साहू, राजेश जैन रानू, बिना ध्रुव, सावन वर्मा, शैंकी बग्गा, केवरा विजय राय, वर्षा शरद सिन्हा, आलोक श्रोती और डीलेश्वर प्रसाद साहू सहित निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, संविदा कार्यपालन अभियंता श्री यू.के. रामटेके, प्र. कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र. सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा और सुश्री सुषमा साहू, सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव सहित निगम अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :