बख्शी जी की 130वीं जयंती जयंती कायस्थ समाज द्वारा संपन्न

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। साहित्य वाचकपति डॉ. बख्शी जी की मनाई गई 130वीं जयंती। कायस्थ समाज द्वारा दिग्विजय महाविद्यालय के पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी सभा गृह में बख्शी जी के जयंती। पूर्व जिला न्यायाधीश श्रीमती शकुन्तला दास, प्राचार्य डॉ. अर्चना ठाकुर, हिन्दी विभाग डॉ. शंकर मुनि राय, पूर्व प्राचार्य हेमलता महोबे, भिलाई से डा. नलिनी श्रीवास्तव, डॉ. जीवन यदु, डॉ. महेश शर्मा भिलाई, डॉ. जयप्रकाश श्रीवास्तव भिलाई, डॉ. प्रशांत झा खैरागढ़, समाज के संरक्षक प्रभात बख्शी जी की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में लोगों ने बख्शी जी से जुड़े संस्मरण व हिन्दी साहित्य के सारगर्भित विषयों का हिन्दी साहित्य पर रखा गया। डॉ. दादूलाल जोशी सोमनी द्वारा बख्शी जी पर लिखी गई विभिन्न पुस्तकों का विमोचन किया गया। उपस्थित हिमांशु याज्ञिक, अखिलेश तिवारी, राकेश इंदुभूषण ठाकुर, इंदरचंद कोठारी, अशोक चौधरी, सोमनिशा खरे, गिरीश ठक्कर को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। साथ ही शरद तिवारी, डॉ. के.के. द्विवेदी, पूर्व पार्षद अशोक खंडेलवाल, राकेश जोशी, अंकिता श्रीवास्तव, मनीष गौतम, रमेश श्रीवास्तव, अमोद श्रीवास्तव द्वारा प्रश्न उत्तर पुरस्कार दिया गया। उपस्थित संतोष श्रीवास्तव, पोपटलाल श्रीवास्तव, अमित आजमानी, ऋषि श्रीवास्तव, उषा दीदी, सुश्री शोभा श्रीवास्तव जी को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित संजय श्रीवास्तव अधिवक्ता, सुनील श्रीवास्तव इस अवसर पर विभिन्न लोगों ने अपनी प्रतिभा एवं सामाजिक छवि निर्माण के लिए प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अधिवक्ता अमलेन्दु हाजरा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामायण समिति ब्राम्हण पारा प्रभात फेरी समाज गांधी चौक को भी सम्मानित किया गया। आभार व्यक्त समाज के संरक्षक भोला बख्शी, देवेन्द्र मोहन लाला देबू अध्यक्ष आभार प्रदर्शन किया गया। उक्त जानकारी समाज के सचिव नागेश श्रीवास्तव ने दी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :