बजट में जनआंकक्षाओं के साथ छलावा : वासनिक वासनिक

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। राजगामी संपदा न्यास के पूर्व अध्यक्ष विवेक वासनिक ने बजट को जनआंकक्षाओं के साथ छलावा बताते हुए कड़ी आलोचना की है। इसमें युवा, गरीब, किसान, मध्यमवर्ग को कोई राहत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि बजट में विभिन्न क्षेत्रों के लिए किए गए प्रावधान महज आंकड़ों का झूठा पुलिंदा है, जो हकीकत की धरातल में नहीं उतर पाएंगे। पिछले बजट में किए गए प्रावधानों का ही अब तक क्रियान्वयन नहीं होने से जनता में निराशा है ऊपर से वित्त मंत्री ने ऐसा बजट पेश किया है, जिसका जनता और प्रदेश के विकास से दूर दूर तक सरोकार नहीं है। कागजी आंकड़ों को पेश कर जनता को गुमराह कर रोजी, रोजगार, निर्माण, मूलभूत सुविधाएं जैसे मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास किया गया है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!