पॉलीगॉन सर्वे कार्य में तेजी लाएं, 30 अक्टूबर से पहले हर हाल में पूरा हो काम : मारकण्डेय

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के दिशा-निर्देशों के क्रम में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने आज राजनांदगांव तहसील के ग्राम सोमनी और घुमका तहसील के ग्राम भरदाखुर्द पहुंचकर चल रहे पॉलीगॉन सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वे की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और सर्वेयरों को कार्य में तेजी लाने और 30 अक्टूबर से पहले हर हाल में सर्वे कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।

लक्ष्य और अब तक की प्रगति
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री मारकण्डेय ने बताया कि राजनांदगांव तहसील में कुल 2 हजार खसरों के सर्वे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध 45 सर्वेयरों द्वारा आज दोपहर 1 बजे तक 913 खसरों का सर्वे कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

इसी प्रकार, घुमका तहसील में निर्धारित 750 खसरों के लक्ष्य के मुकाबले दोपहर 1 बजे तक 328 खसरों का सर्वे पूरा किया जा चुका है।

नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्ता पर जोर
अ अपर कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सर्वे कार्य की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा होने के साथ-साथ सर्वे की गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि प्रशासनिक डेटा पूरी तरह सटीक और त्रुटिरहित हो सके।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!