कलेक्टर ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना की

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की अस्थायी पदस्थापना की है। यह पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

नवीन पदस्थापना के अनुसार:

श्रीमती आकांक्षा साहू, तहसीलदार कुमरदा को तहसील कार्यालय छुरिया में पदस्थ किया गया।

विजय कुमार कोठारी, तहसीलदार छुरिया को तहसील कार्यालय कुमरदा में पदस्थ किया गया।

गंगाधर राव, नायब तहसीलदार राजनांदगांव को तहसील कार्यालय छुरिया में पदस्थ किया गया।

रामलखन चौहान, नायब तहसीलदार घुमका को तहसील कार्यालय राजनांदगांव में पदस्थ किया गया।

अब्दुल वसीम सिद्दीकी, नायब तहसीलदार छुरिया को तहसील कार्यालय घुमका में पदस्थ किया गया।

इस बदलाव से प्रशासनिक कार्यों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि सभी तहसील कार्यों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

अपने दोस्तों को शेयर करें :