आरएलएम के 43 मास्टर ट्रेनर्स बस्तर जिले के लिए रवाना

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (आरएलएम) के अंतर्गत जिले में कार्यरत 43 मास्टर ट्रेनर्स को बस्तर जिले में क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मास्टर ट्रेनर्स को खान-पान, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े व्यावहारिक अनुभव से अवगत कराना है।

बस्तर में मास्टर ट्रेनर्स को समृद्ध बिहान और स्वाभिमान परियोजना के अंतर्गत मोचो मानगुन और आमचो बासुल जैसी पद्धतियों को सीखने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये मास्टर ट्रेनर्स राजनांदगांव जिले में एफएनएचडब्ल्यू, जेंडर, सामाजिक समावेशन और पोट्ठ लईका अभियान में बेहतर और प्रभावी कार्य कर सकेंगे।

इस क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से मास्टर ट्रेनर्स ग्रामीण समुदायों में पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने और समावेशी विकास की दिशा में योगदान देंगे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!