एनकोर काउंटिंग एप्लीकेशन एवं एक्सेल में डाटा प्रविष्टि तथा तकनीकी पहलुओं के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मतगणना अधिकारियों के सेंटर टेबुलेशन तथा आईटी सेक्शन से संबंधित प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान मतगणना कार्य के लिए एनकोर एवं एक्सेल में डाटा प्रविष्टि की जानकारी के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्हें बताया गया कि प्रति राउण्डवार डाटा की एण्ट्री की जाएगी। मतगणना कार्य के लिए कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, स्टेशनरी सहित अन्य सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी गई। एनकोर काउंटिंग एप्लीकेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि टेबलवार इवीएम के मतों की एण्ट्री की जाएगी। राऊण्डवार पब्लिक पोर्टल में परिणामों को अपडेट किया जाएगा तथा टेबलवार डाटा की एण्ट्री की जाएगी। अधिकारियों को टेबलवार ईव्हीएम मतों की प्रविष्टि, राऊण्डवार परिणामों की घोषणा, पोस्टल बैलेट मतों की प्रविष्टि तथा परिणामों की घोषणा के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6 राजनांदगांव अंतर्गत आने वाले आठों विधानसभा के लिए मतगणना कार्य किया जाएगा। राजनांदगांव जिला अंतर्गत चार विधानसभा के लिए हर राऊंड अनुसार डाटा की एण्ट्री की जाएगी। उन्हें मतगणना की तैयारी, विधानसभावार मतगणना टेबुलेशन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सहायक प्रोग्रामर भूपेन्द्र राजपूत ने एनकोर एवं तकनीकी पहलुओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनकोर एनेबलिंग कम्युनिकेशन इन रियल टाईम एण्ड एन्वायरमेंट एक मतगणना एप्लीकेशन है। उन्होंने इसके संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सभी मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी मौजूद रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!