डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से राजनांदगांव विधानसभा में 2.08 करोड़ रुपए की स्वीकृति, 45 विकास कार्यों की शुरुआत

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की सतत प्रयासों से राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 2 करोड़ 8 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति मिली है। इस राशि से 45 विभिन्न विकास कार्यों को शुरू किया जाएगा, जो क्षेत्र के निवासियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधाएं और आधारभूत संरचना उपलब्ध कराएंगे।

यह स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण द्वारा दी गई है, और इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष द्वारा अनुमोदन किया गया है।

इन कार्यों में प्रमुख रूप से किचन शेड, सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, निर्मला घाट, मंच निर्माण, शौचालय निर्माण, यात्री प्रतीक्षालय और विभिन्न सार्वजनिक बुनियादी सुविधाओं का निर्माण शामिल है। इन कार्यों से राजनांदगांव विधानसभा के ग्रामों में स्थानीय जन जीवन में सुधार होगा और विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

कार्यादेश में कुल 45 कार्यों की स्वीकृति दी गई है, जिनमें ग्राम बम्हनी, धनगांव, बरगा, भानपुरी, धर्मपुर, भोथीपार खुर्द, कोपेडीह, धामनसरा, पनेका, बाकल, रीवागहन, सुकुलदैहान, महाराजपुर, भंवरमरा, सुंदरा, पारीकला, रानीतराई, बोरी, डिलापहरी, लिटिया, जगलेश्वर, रवेली, खैरा, मनकी, टेडेसरा, अंजोरा, धीरी, मगरलोटा, बैगाटोला, बिरेझर, ईरा, फुलझर, मोखला और सुरगी जैसे गांवों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।

इन कार्यों की स्वीकृति पर जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, और अन्य भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर की है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं डॉ. रमन सिंह का आभार व्यक्त किया है।

भाजपा नेताओं ने बताया कि इस विकास कार्यों के कारण ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का स्तर बेहतर होगा, जिससे वहां रहने वाले नागरिकों की जीवनशैली में भी सुधार आएगा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :