विजुअल पुलिसिंग के तहत जिलेभर में पुलिस ने निकाला संध्या फ्लेग मार्च

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में एएसपी मुकेश ठाकुर (ऑप्स) एवं एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया था कि अपने-अपने थाना-चौकी क्षेत्र में विजुअल पुलिसिंग के तहत् शहर में फ्लेग मार्च करेंगे, जिसके परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी के पर्यवेक्षण में अपने अनुविभाग के थानों-पुलिस चौकी क्षेत्र के बाजार, हाट, मोहल्लों, कॉलोनियों एवं आउटर एरिया में थाना-चौकी प्रभारी व उनके दलबल के साथ भ्रमण कर संदिग्धों से पूछताछ की गई। अनावश्यक रूप से आउटर सुनसान एरिया में बैठे लोगों की पहचान की गई। शहर के बीच गली-मोहल्लों में भ्रमण कर अपराधियों, गुण्डा-बदमाशों, आवारा किस्म के लड़कों व नसेडियों को को समझाईश दिया गया।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फ्लेग मार्च महावीर चौक से प्रारंभ कर जय स्तंभ चौक, भारतमाता चौक, तिरंगा चौक, लखोली नाका चौक, लखोली, कन्हारपुरी, भरकापारा चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए कोतवाली में समाप्त हुआ। थाना लालबाग में फ्लेगमार्च रेवाडीह से प्रारंभ होकर रेवाडीह शराब भट्ठी, पेंड्री भट्ठी, फरहद चौक, ट्रांसपोर्ट नगर चौक, पेंड्री होते हुए अटल आवास पेण्ड्री में समाप्त हुआ। थाना बसंतपुर द्वारा फ्लेगमार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर कुंआ चौक, इंदिरा नगर चौक, नंदई चौक, जिला अस्पताल, महामाया चौक, फुरसत के पल चौक, सागर पारा, ढिंमरापारा, दुर्गा चौक होते हुए बसंतपुर थाना में समाप्त हुआ। पुलिस चौकी चिखली द्वारा पुलिस चौकी से फ्लेगमार्च प्रारंभ कर स्टेशनपारा, गौरी नगर, महादेव नगर, चिखली, राम नगर, मोतीपुर, बजरंपुर, नवागांव, शांति नगर, दीनदयाल कॉलोनी होते हुए वापस पुलिस चौकी में समाप्त हुआ। थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा फ्लेगमार्च निकाल कर शहर के हाट बाजार, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड में भ्रमण के साथ साथ होटल ढाबा, लॉज की भी चेकिंग की गई। थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा थाना से फ्लेगमार्च प्रारंभ कर नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, कॉलेज रोड, गार्डन, बीटीआई कॉलेज एवं डोंगरगांव मुख्य मार्ग एवं बाजार में भ्रमण कर वापस थाना में समाप्त हुआ। इस प्रकार जिले के विभिन्न थानों में फ्लेगमार्च निकाल कर गुंडा बदमाश, तेज रफतार मोटर सायकल से घूमते आवारागर्दी करते लड़कों निगरानी बदमाश व असामाजिक तत्वों को रोक कर पूछताछ एवं तलाशी की गई और समझाईश दी गई। फ्लेगमार्च, गस्त के माध्यम से आमजनों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और गुंडा बदमाशों में भय का माहोल बना रहेगा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!