राजनांदगांव: कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में अवैध प्लाटिंग और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और नगर पालिक निगम की संयुक्त टीम ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाया।
कार्रवाई के दौरान लखोली क्षेत्र और प्रेस क्लब के पीछे लगभग 30 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित कर जेसीबी मशीनों की मदद से हटाया गया।
इसमें शामिल प्रमुख खसरा नंबर और रकबे हैं:
- खसरा 517/1 – 0.693 हेक्टेयर
- संतोषी नगर लखोली 675/1 – 0.102 हेक्टेयर
- रायपुर नाका लखोली 71/9 – 0.179 हेक्टेयर
- 71/28 – 0.202 हेक्टेयर
- 71/8 – 0.179 हेक्टेयर
- 71/27 – 0.202 हेक्टेयर
अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण या अवैध निर्माण न करें। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

