गौवंश से जुड़े मामले में कठोर कार्रवाई की मांग – सुनील सेन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन पुलिस-प्रशासन को इस मामले की गहराई से जांच कर घटना से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका उजागर करनी चाहिए। हमारी प्रमुख मांगें हैं—

▪️ घटनास्थल से मिले गोवंश के अवशेषों की पशु चिकित्सा विशेषज्ञों से जांच कराई जाए, ताकि आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें।
▪️ घटनास्थल एवं आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान की जाए।
▪️ गोवंश के वध, मांस रखने, खरीदने-बेचने और परिवहन में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर सभी संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
▪️ साक्ष्यों के आधार पर संबंधित कानूनों की उचित धाराओं में FIR दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
▪️ पुलिस-प्रशासन द्वारा अब तक की गई कार्रवाई और जांच की प्रगति की जानकारी सार्वजनिक की जाए।

हमारी प्रशासन से स्पष्ट मांग है

दोषियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए।
जिससे पूरे छत्तीसगढ़ में कानून का स्पष्ट संदेश जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने में मदद मिले।

गौ माता के सम्मान और न्याय के लिए हमारी आवाज बुलंद रहेगी। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।
सुनील सेन

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!