रौनक इंटरप्राइजेस में पकड़े गए नकली पनीर प्रकरण पर कड़ी कार्रवाई की मांग

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। शहर में स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर युवा कांग्रेस नेता निखिल द्विवेदी ने रौनक इंटरप्राइजेस में नकली पनीर पकड़े जाने के मामले पर कड़ी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में पता चला कि लाइसेंसधारी इस प्रतिष्ठान में मिल्क पाउडर, पाम ऑयल और अन्य अमानक सामग्री मिलाकर नकली पनीर तैयार किया जा रहा था, जो सीधे-सीधे नागरिकों की जान के लिए खतरा है।

द्विवेदी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रौनक इंटरप्राइजेस के संचालक के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और आपराधिक कार्रवाई की जाए। इसके अलावा उन्होंने शहर की सभी पनीर निर्माण इकाइयों, डेयरियों, दुकानों, होटलों और ढाबों में बिना सूचना के विशेष जांच अभियान चलाने, दोषी प्रतिष्ठानों पर दुकान सील, लाइसेंस निरस्तीकरण और भारी आर्थिक दंड लगाने तथा पूरे अभियान की जानकारी जनता के सामने पारदर्शी रूप से रखने का आग्रह किया।

पूर्व पार्षद गणेश पवार ने कहा कि नकली पनीर का सेवन बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और आम नागरिकों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है। उन्होंने प्रशासन से कहा कि उदाहरणात्मक कार्रवाई कर यह संदेश देना होगा कि जिले में खाद्य सुरक्षा से छेड़छाड़ करने वालों को संरक्षण नहीं मिलेगा।

इस अवसर पर गणेश पवार, विप्लव शर्मा, सौरभ तिवारी, संदीप सोनी, सन्नी हरिहरणों, विपिन मदामे, मोहित कोचरे, हर्ष साहू, शुभम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निखिल द्विवेदी ने कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!