मानदेय में हेराफेरी से परेशान होमगार्ड ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में अफसरों पर आरोप

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। राजनांदगांव कलेक्टोरेट में तैनात होमगार्ड के एक सैनिक ने अपने गांव के मकान में कीटनाशक का दवा सेवन कर खुदकुशी कर ली। मौके से पुलिस को सुसाईडल नोट मिला है। जिसमें मृतक ने अपनी मौत के लिए राज्य के कुछ पुलिस अफसरों पर कथित तौर पर खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
जवान ने पत्र में मानदेय राशि में हेराफेरी से क्षुब्ध होकर जान देने का जिक्र किया है। सुरगी पुलिस चौकी घटना की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी शंकरगिरी गोस्वामी ने घटना की पुष्टि करते कहा कि होमगार्ड जवान ने कीटनाशक दवाई का सेवन कर जान दिया है। वहीं सुसाईडल नोट की पुलिस जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिला कार्यालय के एक विभाग में सैनिक पद पर पदस्थ तिजउराम मंडावी ने रविवार को अपने घर में अपने मानदेय में अफसरों द्वारा हेराफेरी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाया। वहीं उसने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाईडल नोट भी छोड़ा है, जिसे लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। सुसाईडल नोट में तत्कालीन अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद वर्मा (संभागीय अधिकारी) और होमगार्ड के पूर्व डीजीपी गिरधारी नायक का नाम भी जिक्र है। पूरे पत्र में मृतक ने मानदेय में हेराफेरी को लेकर विस्तृत जानकारी दी है। बहरहाल सुरगी पुलिस चौकी मामले की जांच में जुटी है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!