कांग्रेस पार्टी की मति भ्रष्ट हो गई है- चौधरी

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनंदगांव भाजपा नेता अशोक चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की मति भ्रष्ट हो गई है। जब पूरे विश्व में स्मिथ मछार के सम्मान में कई प्रधानमंत्री राष्ट्रपति और यहां तक अमेरिकी संसद में उनके हौसले और 174 यात्रियों के जान बचाने के लिए स्मिथ के स्वागत हेतु सदन में बिल पेश किया गया है।हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे स्मित मच्छार से टेलीफोन से बात करके उनका मान सम्मान बढ़ाया
लेकिन ना तो कांग्रेस पार्टी ना समाजवादी पार्टी ना है इन्डिया गठबंधन के घटक दल राहुल गांधी अखिलेश यादव सहित किसी ने भी स्मित मच्छार की कोई चर्चा नहीं की यह मति भ्रष्ट का ही प्रमाण है।
विपक्षी दलों द्वारा वोट चोरी का हल्ला और ईवीएम मशीन के द्वारा वोटिंग नहीं करा कर बैलट पेपर से वोटिंग करने की मांग रख रहे हैं ज्ञात हो कि ऐसा करने से भी कांग्रेस पार्टी का भाग नहीं बदल रहा है ,अभी असम के हुए चुनाव में सिलचर के नगर निगम में 42 वार्डों में ब्लैट पेपर से चुनाव संपन्न हुआ जिसमें कांग्रेस पार्टी को केवल दो सीटों पर वह भी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में विजय हासिल की है। कांग्रेस के लिए तो सोचनीय विषय है की 10 मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में 6 में निर्दलीय प्रत्याशी दो में बीजेपी और दो सीट पर ही कांग्रेस को सफलता मिली है। यह इस बात का प्रमाण है कि मुस्लिम मतदाताओं में भी कांग्रेस के प्रति अब रुझान नहीं बचा है और वोटिंग ईवीएम मशीन से हो या बैलैट पेपर से हो कांग्रेस का सुपड़ा साफ होता नजर आ रहा है, जिन कामों से पार्टी को फायदा होगा वैसा बयान भी राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन नहीं देते हैं स्मित मच्छार वाला प्रकरण इसका प्रमाण है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :