डोंगरगढ़ पुलिस की एक और सफलता, आरोपी गिरफ्तार, लूट के मोबाईल जप्त

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। प्रार्थिया भूमिका जाम्बुलकर, निवासी कुर्रूभाठ, थाना डोंगरगढ़ 10 मई 2024 को दोपहर 12.30 बजे सायकिल में डोंगरगढ़ से अपने घर जा रही थी। रास्ते में सामने तरफ से एक मोटर सायकल में तीन बादमाश पास आकर लड़की को सायकिल सहित धक्का देकर गिरा दिये और उसके मोबाईल फोन, आधार कार्ड लूट कर फरार हो गये थे। पीड़िता के रिपोर्ट पर धारा-392, 34 भादंवि का अपराध दर्ज कर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम से विवेचना हेतु दिशा-निर्देश प्राप्त कर दिये गये निर्देशों का पालन करते हुये तत्काल निरीक्षक सीआर चंद्रा, उप निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक योगेश पटेल, सउनि गणेश चौहान, सउनि एसएम कुरैशी, आरक्षक प्रयंश सिंह, चंद्रप्रताप सिंह, लीलाधर मंडलोई के द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये अलग-अलग टीम बना कर आरोपियों के पता-तलाश में जुट गये जिससे एक आरोपी दीपक बाघमारे पिता मुकेश बाघमारे, उम्र 21 साल, साकिन रजानगर, वार्ड नंबर 20, डोंगरगढ़ निवासी को पकड़कर पुछताछ करने पर अन्य अपने दो साथी के साथ मिल कर लूट की घटना को अंजाम देना बताये व लूटे गये पीड़िता के मोबाईल फोन को जप्त कराया है, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण के दो अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!