राजनांदगांव। राजनांदगांव। लगातार बढ़ रही बिजली दरों और अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सोमवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली सब स्टेशन में तालाबंदी कर टायर जलाए और जमकर नारेबाजी की।
यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता बिजली बिल की मार से बेहाल है, जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
निखिल द्विवेदी ने कहा, “बिजली दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूट गई है। घर चलाना मुश्किल हो गया है, और सरकार अडानी जैसे उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की रणनीति बना रही है, जिससे जनता मजबूरी में सोलर पैनल लगाने पर विवश हो जाएगी।”
युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री ने बताया कि आने वाले दिनों में युवा कांग्रेस हर वार्ड में जाकर बिजली दरों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। इसके साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों के घरों का घेराव भी किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष Ñsui ने कहा कि यह अभियान कॉलेजों तक पहुंचेगा, जहां छात्रों को भी जागरूक कर अभियान से जोड़ा जाएगा।
प्रदर्शन में कई नेता रहे शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में निखिल द्विवेदी, केशव पटेल, ब्लॉक महिला अध्यक्ष रीना पटेल, ऋषि शास्त्री, अमर झा, हर्ष साहू, विशु आजमानी, चंद्रशेखर मालेकर, नंदलाल बंधे, गणेश पावर, शरद पटेल, विनायक राठौर, शंकर देशलहरे, राहुल साहू, हर्ष खोबरागड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली दरों में जल्द राहत नहीं मिली तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

