माँ शीतला का हुआ विशेष श्रृंगार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। अष्टमी के पावन अवसर पर शहर की आराध्य देवी शीतला माता का विशेष श्रृंगार किया गया। माता के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भव्य श्रृंगार और पूजा-अर्चना के बीच नगर में आस्था और भक्ति का वातावरण बना रहा।
नगरवासियों ने मां शीतला से सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। श्रद्धालु यह विश्वास व्यक्त कर रहे हैं कि मां शीतला माता का आशीर्वाद सदैव पूरे राजनांदगांव नगर पर बना रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!