भारत की जीत से देशभर में उत्साह, विपक्षी खेमे में मायूसी : अशोक चौधरी

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत की ऐतिहासिक जीत ने जहां पूरे देश में जश्न का माहौल बना दिया है, वहीं कुछ विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया को लेकर सियासी बयानबाजी तेज़ हो गई है। इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि “भारत की जीत से कांग्रेस पार्टी और शिवसेना (उद्धव गुट) के चेहरों पर मायूसी छा गई है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति एवं भाजपा समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने भारतीय टीम को बधाई दी, लेकिन कांग्रेस और उद्धव गुट की शिवसेना की चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी को पाकिस्तान के मंत्री व एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जनाब नकवी से ट्रॉफी न लेने की बात इतनी बुरी लगी, मानो ये राहुल गांधी का अपमान हो गया हो।

चौधरी ने कहा कि विपक्षी दलों में इस कदर पाकिस्तान प्रेम जाग गया है कि भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देने तक से परहेज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि शिवसेना नेता संजय राऊत ने जीत की सराहना करने के बजाय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर ही टिप्पणी कर दी, जो खेल भावना के खिलाफ है।

“जनता देख रही है दोहरा चरित्र”
श्री चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ये वही नेता हैं जो कहते हैं कि “खेल को राजनीति से दूर रखना चाहिए,” लेकिन जब भारत जीतता है, तब उनके चेहरे पर मायूसी और बयानबाज़ी से दोहरे चरित्र का प्रमाण मिलता है।

उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में विपक्षी दलों को इस पाकिस्तान प्रेम का खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी, उद्धव गुट की शिवसेना और अन्य समान सोच रखने वाली पार्टियों की कड़ी आलोचना की।

अपने दोस्तों को शेयर करें :