हरिओम शर्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय सयुक्त सचिव नियुक्त

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। प्रांत अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे द्वारा अपनी प्रदेश की कार्यकारणी का विस्तार किया गया है जिसमें खैरागढ़ में कार्यरत हरिओम शर्मा को प्रांतीय संयुक्त सचिव का दायित्व दिया है।

ज्ञात हो कि पूर्व में शर्मा ने छात्र संघ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है वे राजनांदगांव के दिग्विजय कॉलेज में छात्र संघ के नेता के रूप में जाना जाता है।

नियुक्ति होने पर उन्होने संघ के वरिष्ठ जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया है। नियुक्ति उपरांत सभी शुभचिंतकों ओर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने उन्होंने शुभकामनाएं दी है। प्रदेश स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी पर उन्होंने कर्मचारियों के समस्या के निराकरण करने हेतु कार्य करने की बात कही है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :