शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर छग महतारी को किया नमन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के राजनांदगांव आगमन पर संस्कारधानी के गौरव स्थल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, राष्ट्रीय सचिव एस ए संपत कुमार के साथ पहुंचकर गौरव स्थल में शहीदों की मूर्ति,प्रतीकात्मक मशाल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी को माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर आयोजनकर्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, के अगुवाई में विधायक बालोद संगीता सिन्हा,पूर्व महापौर हेमा देशमुख, पूर्व निगम अध्यक्ष रमेश डाकलिया, पी सी सी संयुक्त महामंत्री पदम कोठारी, सचिव मेहुल मारु पार्षद सतीश मसीह,मुकेश साहू, संगीता साहू, रीना पटेल, संजय रिजवानी, ख़ैरुन्निशा सहित बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!