
राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, ठाकुरटोला में बुधवार, 23 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर प्रकृति बचाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने स्लोगन और पोस्टरों के माध्यम से पेड़ तथा जंगलों की अंधाधुंध कटाई पर रोष व्यक्त करते हुए जागरूकता फैलाई। उन्होंने लोगों से अपील की कि पेड़ और जंगलों की कटाई को रोकना आज समय की आवश्यकता है।
प्राचार्य डॉ. छाबड़ा ने पर्यावरण जागरूकता पर संबोधित करते हुए कहा कि आज जब हर दिशा में उद्योगों का विस्तार हो रहा है, तब पेड़ काटे जा रहे हैं। हमें पेड़ों को ऐसी जगहों पर लगाना चाहिए जहां भविष्य में उन्हें काटने की आवश्यकता न पड़े। यदि पेड़ों की रक्षा नहीं की गई तो वह समय दूर नहीं जब हमें ऑक्सीजन भी खरीदनी पड़ेगी।
कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण सुरक्षा हेतु सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं सहायक अध्यापकों ने एक संकल्प लिया कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
–

