भूपेश बघेल के पक्ष में कांग्रेस के चुनाव प्रचार में आई तेजी

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। आगामी लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार नुक्कड़ सभा के साथ-साथ डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में क्षितिज चंद्राकर एवं प्रमोद दुबे के निर्देशानुसार मयूरी सिंह, नित्य शरण सिंह, कुबेर वर्मा सहित अन्य कांग्रेसियों ने अलग-अलग ग्रामों में घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों व घोषणा पत्र का प्रचार करते हुए प्रत्याशी भुपेश बघेल के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ दानी जंघेल, मनभावन, छबिलाल, सतानंद, देवकुमार, जयप्रकाश, नीलकंठ, भागोली सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता गण भी थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!