डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी को डोंगरगढ़ के एसडीएम का दिया गया दायित्व

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ मनोज कुमार मरकाम को जिला कार्यालय राजनांदगांव में डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी के प्रभार के कार्यों का संपादन करने आदेशित किया है। साथ ही डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया गया है। एसडीएम डोंगरगढ़ अभिषेक तिवारी अपने अनुविभाग अंतर्गत भू-अर्जन अधिकारी, सक्षम प्राधिकारी लोक परिसर बेदखली अधिनियम, पंजीयक लोक न्यास, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता दण्ड प्रक्रिया संहिता, पंचायत राज अधिनियम, विभिन्न नियमों व एक्ट अंतर्गत सक्षम प्राधिकारी से संबंधित तथा समय-समय पर सौंपे गये कार्यों का निर्वहन करेंगे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!