अवैध रूप से नशीली टेबलेट बिक्री करते बिहार राज्य का एक युवक गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

डोंगरगढ़। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व एसडीओपी आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा द्वारा अपने थाना क्षेत्र में अपने टीम के साथ थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों, शराब कोचियों, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमार, चाकूबाज एवं अन्य अड्डाबाजी, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी अभियान के दौरान दिनांक-11.05.2025 को डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना मिला कि आरोपी दंतेश्वरी पारा डोंगरगढ़ में रहने वाला साजन कुमार कनसारा खैरागढ़ रोड, कक्कड़ पेट्रोल पंप के सामने डोंगरगढ़ में अवैध रूप से धन लाभ अर्जित करने हेतु लोगों को नशीली टेबलेट बेच रहा है। सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल विधिवत कार्यवाही करते हुये मौके पर पहंुचकर घेराबंदी कर आरोपी साजन कुमार कनसारा को एक थैला के अंदर में रखे नशीली टेबलेट 10 कुल 20 पत्ता प्रत्येक पत्ता में 10 नग टेबलेट कुल-200 नग एवं बिक्री नगदी रकम 500 रूपये के साथ पकड़ा गया। आरोपी साजन कुमार कनसारा द्वारा अवैध रूप से धन अर्जन करने हेतु शासन द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाई टेबलेट का बिक्री कर रहा था, जिसके विरूद्ध धारा-21 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। आगे भी नशीली दवाई बिक्री करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!