आईजी ने हाथों हुआ थाना लालबाग परिसर में ओपन जिम प्रारंभ

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। तत्कालिन थाना प्रभारी प्रशिक्षु भापुसे ईशु अग्रवाल के नेतृत्व में समस्त थाना स्टाफ के सहयोग से थाना लालबाग परिसर में ओपन जिम का निर्माण किया गया। नवनिर्मित ओपन जिम का लोकार्पण दिनांक 30.04.25 को मुख्य अतिथि अभिषेक शांडिल्य पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव, रेंज राजनांदगांव एवं विषेश अतिथि मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, आईएफएस अभिषेक अग्रवाल के कर कमलों से किया गया। कार्यक्रम में पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, प्रशिक्षु भापुसे ईशु अग्रवाल, थाना प्रभारी लालबाग राजेश कुमार साहू एवं समस्त थाना स्टाफ लालबाग उपस्थित रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!