राजनांदगांव। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सदस्य व भाजपा के युवा नेता परवेज अहमद ने ईद उल फितर और वासंती नवरात्रि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30,700 करोड़ से ज्यादा रुपये की सौगात देकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह सौगात निश्चित रूप से विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगी। प्रदेश के बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र के मोहभट्ट ग्राम में आयोजित लोकार्पण शिलान्यास एवं उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधारभुत संरचनाओं के विकास के लिए इतनी बड़ी सौगात दी है।
श्री अहमद ने आगे कहा कि रेलवे के तीन परियोजनाओं के लिए 1,188 करोड़ अभनपुर मंदिर हसौद खंड में मेमू ट्रेन का शुभारंभ वीडियो लिंक के माध्यम से किया गया। छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण होगा। सड़क अव संरचना दो परियोजनाओं के लिए 954 करोड़ ऊर्जा क्षेत्र के तीन परियोजनाओं के लिए 568 करोड़ विद्या समीक्षा केंद्र छत्तीसगढ़ का उद्घाटन करके 5 करोड़ छत्तीसगढ़ में 130 पीएम श्री स्कूलो का शुभारंभ करने के साथ 130 करोड़ की सौगात दी है। गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 3 लाख लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। विभिन्न शिलान्यास कार्यक्रम के लिए 15800 करोड़ की घोषणा की गई है। रेलवे की सात परियोजनाओं के लिए 1507 करोड़ सड़क और संरचना की एक परियोजना के लिए 322 करोड़ ऊर्जा क्षेत्र की एक परियोजना के लिए 9791 करोड़ तथा तेल एवं गैस परियोजनाओं के लिए 3497 करोड़ की सौगात पीएम मोदी ने दी है। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन 2/660 मेगावाट एससीटीपीपी कोरबा के लिए 15800 करोड़ के कार्य प्रारंभ करने के लिए भी यह बड़ी सौगात दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से 2025 तक कई खरब की सौगात छत्तीसगढ़ को दे चुके हैं। जिससे हमारा प्रदेश बहुत तेजी से विकसित छत्तीसगढ़ होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरी केंद्र सरकार और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।

