क्राईम मीटिंग लेकर पुलिस अधीक्षक गर्ग ने की लंबित मामलों की समीक्षा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा क्राईम मीटिंग ली गई, जिसमें जिले के राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहें। बैठक में कानून व्यवस्था अगामी लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई। स्थाई वारंटियों की तामिली एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने हेतु हिदायत दी गई। अपराधों पर नियंत्रण एवं आसामाजिक तत्वों, अवैध शराब व नशीले पदार्थ व गांजा-ड्रग्स की तस्करी पर रोक लगाने हेतु बार्डर सिलिंग कार्यवाही करने व आरोपियों की धरपकड़ तेज करने, गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश हिस्ट्रीशीटर पर अंकुश लगाने तथा बदमाशों का गुंडा-निगरानी फाईल खोलने और जिला बदर की कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया। संदिग्ध लोगों की पहचान कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के लिये कहा गया। सांप्रदायिक मामलों पर सभी समाजिक संगठनों पर नजर बनाए रखें सोशल मीडिया मॉनिटरिंग करने व संवेदनशील मामलों की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, डीएसपी आजाक श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर व जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारीगण उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!