नगर पालिका में पीआईसी सदस्यों का हुआ गठन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

डोंगरगढ़। नगर पालिका व अधिनियम 1961 की धारा 70 में द उल्लेखित विहित प्रावधान अनुसार पीआईसी का गठन कर गठित समिति का प्रभारी सदस्य नियुक्त बन किया जाता है। इसी के तहत नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश महामंत्री रामजी भारती, नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी चन्द्रकांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्दर सिंह, वरिष्ठ भाजपा सदस्य प्रदीप बाग, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता दरगड़, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव की राय शुमारी से समिति का गठन किया गया। इसमें आवास पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग अमित जैन व जल संसाधन विभाग देवेन्द्र साखरे, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग डीएसके राव, राजस्व तथा बाजार विभाग सुमित ताम्रकार, खाद्य नागरिक आपूर्ति पुनर्वास तथा नियोजन प्रीति समुद्रे, शिक्षा महिला तथा बाल कल्याण विभाग डॉ. रेखा राघोर्ते, विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग के लिए उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा को प्रभार दिया गया है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :