पदुमतरा में होगा एक दिवसीय लोक महोत्सव का भव्य आयोजन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। ब्लॉक के पदुमतरा में एक दिवसीय लोक महोत्सव का भव्य आयोजन 23 मार्च दिन रविवार को किया जा रहा है।
श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने बताया कि श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति, मोर माता मयारू नंदगईहा जस झांकी, फाग परिवार एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा यह कार्यक्रम रखा गया है। सुबह 11 बजे विधिवत पूजा-अर्चना कर जय मां आरुशि बालिका जस जगराता परिवार गोडरी अर्जुनी की प्रस्तुति के साथ शुभारंभ किया जाएगा, इसके पश्चात श्री दाई के दुलरुवा नवरत्न जस झांकी परिवार पटपर डोंगरगढ़, जय मां शीलता अढ़हा सेवा भजन मंडली बेलरचंडी अभनपुर रायपुर, जय श्री कृष्ण बलदाऊ राउत नाच एवं झांकी पार्टी खैरा घुमका की प्रस्तुति होगी। इसके पश्चात सत्य के झंझकार पंथी नित्य दल चीचा धमधा दुर्ग की प्रस्तुति होगी। श्री विघ्नहर्ता बघवा जस झांकी परिवार कृष्णा नगर, सुपेला-भिलाई की प्रस्तुति होगी। तत्पश्चात श्री राधा कृष्ण सेवा एवं फाग परिवार धनोरा वार्ड नंबर-7, दुर्ग की प्रस्तुति होगी। ज्ञान गंगा नंदगईहा जस झांकी परिवार खोरपा अभनपुर की प्रस्तुति होगी। समिति के सदस्यों ने आसपास के क्षेत्र के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!