‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे व्यवसायी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता

अपने दोस्तों को शेयर करें :

रायगढ़। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में व्यवसायी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम 31 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 10 बजे रायगढ़ के सिंदूर पार्क में आयोजित किया जाएगा। व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पप्पू यादव ने प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और व्यापारियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

पप्पू यादव ने कहा कि कार्यक्रम में व्यवसायी प्रकोष्ठ के साथी एकजुट होकर अपनी सहभागिता निभाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनहित के मुद्दों के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि व्यवसायी प्रकोष्ठ समाजहित से जुड़े विषयों पर हमेशा सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी भावना के साथ प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जिला संयोजक यादव ने रायगढ़ जिले के सभी साथियों से निर्धारित समय पर सिंदूर पार्क पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!