लोकोक्ति को भाजपा ने गलत समझा, हिंसा हमारी सोच में नहीं, प्रधानमंत्री का पूरा आदर : भूपेश बघेल

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से राजनांदगांव के लोकसभा ंप्रत्याषी भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा के नेताओं ने गलत समझा, क्योंकि ने छत्तीसगढ़ी लोकोक्ति को ठीक तरह से समझ नहीं पाए।
उन्होंने कहा है, जो कुछ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा वह छत्तीसगढ़ी भाषा के मुहावरे में कही गई बात है। लोकोक्तियों से समृद्ध छत्तीसगढ़ी भाषा को जानने समझने वाला और छत्तीसगढ़ी लोक जीवन से जुड़ा हर व्यक्ति इसे जानता है, उनका आशय घमंड तोड़ने से था। भूपेश बघेल ने कहा है कि इस मुहावरे को भाजपा के नेता नहीं समझ सकते, क्योंकि वे छत्तीसगढ़ी भाषा संस्कृति को नहीं समझते। श्री बघेल ने कहा है किंतु इस तथ्य के बावजूद महंत जी ने विनम्रता से कहा है कि अगर इसका गलत अर्थ निकाला गया है तो वे खेद व्यक्त करते हैं। इस खेद प्रकाश के बाद यह विवाद खत्म हो जाना चाहिए। उन्होंने कह है- हम महात्मा गांधी की पार्टी के लोग हैं। हम हिंसा पर न भरोसा करते हैं न हिंसा हमारी सोच का हिस्सा है। हम अहिंसक विचारधारा के लोग हैं।
भूपेश बघेल ने कहा है कि जहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सवाल है, तो हम उन्हें लोकतांत्रिक ढंग से परास्त करना चाहते हैं, उनका घमंड तोड़ना चाहते हैं, उनके प्रति कोई अनादर हमारे मन में नहीं है। वे स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!