राजनांदगांव। सोमनी थाने में बीमार किशोरी से क्रूरता किए जाने के मामले को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में कांग्रेस ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। मुदलियार ने कहा कि हमने सोमवार तक दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन उन्हें निलंबित कर सिर्फ औपचारिक कार्रवाई कर प्रशासन पल्ला झाड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना की रात एक अन्य महिला अफसर भी सिविल ड्रेस में थाने पहुंची थी और किशोरी के साथ दुर्व्यवहार किया था। पुलिस उसे भी छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हो। उन पर पाक्सो, किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए।
मुदलियार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए गर्भ जांच की किट खरीदी करने वाले अधिकारी और आपूर्तिकर्ता के खिलाफ भी एफआईआर की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि किट की आपूर्ति भाजपा नेता के भाई द्वारा की गई थी। सत्ता का प्रश्रय पाकर निजी लाभ के लिए अब भाजपा नेता एवं स्वास्थ्य विभाग लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने से नहीं झिझक रहे हैं।
मुदलियार ने कहा कि, स्थानीय विधायक डा. रमन सिंह बेमेतरा में सीएम का स्वागत न होने पर अधिकारियों पर तो नाराज हो सकते हैं, लेकिन अपने निर्वाचन जिले में सिस्टम के असंवेदनशील, अमानवीय करतूत पर वे दोषियों को प्रश्रय देते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना पर भी सत्ता पक्ष के सांसद, विधायक, महापौर ने जिम्मेदार प्रशासन से सवाल तक पूछना उचित नहीं समझा।
मंगलवार की दोपहर 12 बजे कांग्रेस सतनाम भवन से गृहमंत्री और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। आक्रोशित पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने भाजपा शासन में मातृशक्ति की अस्मिता पर आघात पहुंचाने को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। चर्चा के लिए अतिरिक्?त पुलिस अधीक्षक के सामने आने पर नेताओं से उनसे चर्चा से इंकार करते हुए पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग की। गहमागहमी के बीच अध्यक्ष मुदलियार ने गेट पर ही धरना दे दिया, जिसके बाद एसपी चर्चा के लिए पहुंची।
एसपी अंकिता शर्मा से चर्चा करते हुए मुदलियार ने कहा कि असंवेदनशील पुलिस अधिकारी और कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नाकाफी और औपचारिक है। हमारी मांग है कि इस गंभीर प्रकरण में उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। इसके अलावा किट की खरीदी करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, आपूर्तिकर्ता के खिलाफ भी जांच कर एफआईआर की मांग की गई है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। मुदलियार ने कहा कि कार्रवाई न किए जाने पर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय एवं जिला कार्यालय में प्रदर्शन होगा और भाजपा के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरु किए जाएंगे।
इस दौरान मेहुल मारू, श्रीकिशन खंडेलवाल, रमेश राठौर, दिनेश शर्मा, भागवत साहू, रूपेश दुबे, हेमा देशमुख, विवेक वासनिक, कमलजीत सिंह पिंटू, संतोष पिल्ले, राकेश जोशी, रूबी गरचा, पप्पू धकेता, इकरामुद्दीन सोलंकी, प्रेम रूपचंदानी, अमीन हुड्डा, रुबीना अल्वी, बृजेश श्यामकर, सुदेश देशमुख, विनय झा, अशोक पंजवानी, सूर्यकांत जैन, मनीष गौतम, वीरेंद्र चंद्राकर, मामराज अग्रवाल, प्रकाश राठौर, देवेश वैष्णव, ललित मरकाम, अवधेश प्रजापति, आशीष साहू, शरद खंडेलवाल, ललित कुमरे, चेतन भानुशाली, लक्ष्मण साहू, राजेश गुप्ता, झम्मन देवांगन, शारदा तिवारी, अशोक फड़नवीस, माया शर्मा, रोशनी सिन्हा, पूर्णिमा नागदेवे, रीना पटेल, संगीता साहू, युवराज भारती, सीताराम श्रीवास, राजा तिवारी, नितिन बत्रा, अमर झा, प्रदीप यादव, अभिमन्यु मिश्रा, रज्जू जॉन, विप्लव शर्मा, दिलू साहू, राकेश रावटे, गामेन्द्र नेताम, राकेश चंद्राकर, ऋषि शास्त्री, गजेन्द्र सिंह राजपूत, महेश साहू, दुष्यन्त चंद्राकर, वसीम बड़गुजर, शैलेंद्र गुप्ता, संतोष शर्मा, सूरज शर्मा, कृष्णा देवांगन, भगवानदास सोनकर, परवेज शरीफ, राजेश रंगारी, तामेश्वर बंजारे, मोहन साहू, कादिर कुरैशी, गोलू नायक, विशु अजमानी, जय जसवाल, कुलदीप कुरंजेकर, जुगल ताम्रकार, शाहिना कुरैशी, लोकेश सार्वा, सोनू साहू, राहुल चौबे, रमेश साहू, शेख आसिफ, हितेश साहू, रईस अहमद गोरी, रेखा रामटेके, जीतू जैन, नंदकुमार साहू, लेखू यादव, हिमालय बांधे, सफर, तारा साहू, ताहिर जोया, राजा चौहान, केशव साहू, संदीप सोनी, शिवम गड़पायले, गोपी रजक, राकेश कुमार, राजा यादव, शुभम प्रजापति, सागर यादव, मिथिलेश चंदेल, पुनीत भारती, चेतन सिन्हा, नीलम यादव, दुष्यन्त साहू सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

