1,89,77,818 रूपये के अंग्रेजी, देशी, बीयर एवं महुआ शराब को किया गया विधिवत नष्ट

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सभी अधिकारियों के समक्ष सीआईटी कॉलेज के आगे मैदान में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की कार्यवाही में न्यायलय आदेशित 619 प्रकरण एवं न्यायलय लंबित 568 प्रकरण कुल 1187 प्रकरणों में जप्त 28664.83 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 1,51,05,511 रूपये, 9741.217 लीटर देशी शराब कीमती 36,19,852 रूपये, 187.58 लीटर बीयर कीमती 46,400 रूपये, 1324.79 लीटर महुआ कीमती 2,06,055 रूपये कुल 39918.417 बल्क लीटर कीमती 1,89,77,818 रूपये का अवैध शराब के ऊपर रोड़ रोलर चलाकर विधिवत नष्टीकरण किया गया। वर्ष 2012 से वर्ष 2024 तक न्यायलय आदेशित एवं न्यायालय विचाराधीन भारी मात्रा में अवैध शराब का नष्टीकरण होने से थानों के मालखाना खाली हुये है, जिससे अन्य समानों के रखरवाव में पुलिस को मदद मिलेगी।
शराब के नष्टीकरण के लिए कलेक्टर, जिला दंडाधिकारी द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें डिप्टी कलेक्टर अमीय श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी, सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर,, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती कुसुमलता जोहले एवं जिले के समस्थ थाना, चौकी प्रभारी शामिल थे।
शराब नष्टीकरण में कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक एवं उपरोक्त सभी समिति के सदस्य, समस्थ थाना-चौकी प्रभारियों एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। उक्त कार्यवाही में मुख्य लिपिक आबकारी कार्यालय से रामसिंग पाटिल, पुुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के रीड़र शाखा के आरक्षक टीनू थामस, कुलदीप यादव, थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक संदीप चौहान का विषेश सहयोग रहा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!